Gonda News: संत रविदास के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार- अजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बेलवा चौराहे पर भाजपा के कलश वंदन अभियान का स्वागत, विधायक अजय सिंह ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

गोंडा, अमृत विचार: 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' कहकर कर्म की प्रधानता को बताने वाले महान संत रविदास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे कलश वंदन अभियान का विधानसभा करनैलगंज के गोपाल ग्राम मंडल के बेलवा चौराहे पर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक अजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने जिस समता मूलक समाज की कल्पना की थी उसे साकार करने का काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सभी के लिए अन्न की बात की थी। भाजपा ने देश के 80 करोड़ जनता को निशुल्क राशन प्रदान करते हुए इसे चरितार्थ किया। भाजपा ने बिना भेदभाव किये अनुसूचित जाति, पिछड़ी व गरीब तबके के लोगों को अपनी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया है। चाहे गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर की बात हो, चाहे आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का मुक्त इलाज सभी योजनाएं गरीब कल्याण को देखते हुए लागू की गई हैं।

विधायक ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में गरीबों पर अत्याचार होता था। बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं आम बात थी। राह चलते लोगों के साथ  लूट, चोरी, छिनैती की घटनाएं आम बात थी,  वे आज लोगों को जाति और मजहब के नाम पर बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि संत रविदास का जीवन बहुत ही उच्च कोटि का था उन्होंने अपने कर्म से समझौता न करते हुए समाज को एक ऐसी राह दिखाई जिससे आज वह सर्व समाज में देवता की भांति पूजनीय हैं। कार्यक्रम को गोपाल ग्राम मंडल के प्रभारी राजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, मनोज कुमार पांडेय, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया।  

इस अवसर पर नगर  पंचायत परसपुर के अध्यक्ष वासुदेव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह पप्पू, ओमप्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनाथ सविता, राजबहादुर राजू, प्रधान बेलवा नोहर गुड्डू तिवारी, प्रधान सालपुर भोपाल देवप्रयाग अवस्थी, राजेश चौबे, अरविंद पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, पूर्व प्रधान चंद्रभान तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ल, अकबाल बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, मलांव के प्रधान गुड्डू सिंह, पूर्व प्रधान डेहरासअमरेंद्र सिंह, प्रधान चंगेरी राजू सिंह, रामसेवक यादव, अकबाल सिंह परशुराम आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः Gonda News: पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; चालक फरार

संबंधित समाचार