नोटिस बोर्ड : एलएलएम अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु एलएल.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। विधि अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य सिंह एवं प्रभारी डॉ जयशंकर ओझा ने बताया कि एलएल.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएल.बी.) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए विधि स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम K45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने तथा प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ करने का आग्रह किया है। प्रवेश परीक्षा की तिथि, समय एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचना माध्यमों के द्वारा शीघ्र जारी की जाएगी।
