Ayodhya News: अयोध्या मंडल में 1333 श्रमिक परिवारों को मिला 4.58 करोड़ का सहारा, अकेले अयोध्या में 723 लाभार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

श्रम विभाग की योजनाओं से निर्माण श्रमिकों को आर्थिक मदद, अयोध्या जिले में 2.18 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित

अयोध्या, अमृत विचार: श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अयोध्या मंडल में तेजी से पहुंचाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसएनए के माध्यम से योजनाओं पर किए गए व्यय की समीक्षा से साफ है कि मंडल के पांच जिलों अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी में हजारों श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। मंडल में कुल 1333 लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचा और कुल 4 करोड़ 58 लाख 78 हजार 541 रुपये की धनराशि वितरित की गई।

इन योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण है मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना। यह योजना उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जाती है। इस योजना का प्रभाव उल्लेखनीय रहा है। अकेले अयोध्या जिले में 723 हितग्राहियों को 2 करोड़ 18 लाख 41 हजार 511 रुपये की सहायता दी गई। बाराबंकी में 374 लाभार्थियों को 1 करोड़ 37 लाख 74 हजार 218 रुपये, अम्बेडकरनगर में 125 को 69 लाख 92 हजार 812 रुपये, सुल्तानपुर में 69 को 23 लाख 25 हजार रुपये तथा अमेठी में 42 लाभार्थियों को 9 लाख 45 हजार रुपये बांटे गए। इस प्रकार पूरे मंडल में कुल 1333 लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचा और कुल 4 करोड़ 58 लाख 78 हजार 541 रुपये की धनराशि वितरित की गई।

मंडल स्तर पर अन्य योजनाओं का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। श्रम विभाग के उपयुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रम विभाग की इन पहलों से श्रमिक परिवारों की बेटियों और नवजातों को सीधा आर्थिक संबल मिला है।

यह भी पढ़ेंः Lucknow News: CM आवास से विधानसभा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी करेंगे नेतृत्व

संबंधित समाचार