उर्स-ए-रजवी : बिहार, बंगाल और असम से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अवध-असम, सत्याग्रह और बाघ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटें फुलबिहार, बंगाल और असम से ज्यादा तादाद में आते हैं जायरीन

बरेली में 6 से 8 अगस्त तक होने वाले उर्स-ए-रजवी को लेकर ट्रेनों में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सत्याग्रह, अवध-असम और बाघ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की है। ताज़ा न्यूज़ के लिए पढ़ें अमृत विचार।

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी इस साल 6, 7 व 8 अगस्त को मनाया जाना है। बिहार, पश्चिम बंगाल व असम जैसे राज्यों से जायरीन का जमावड़ा लगता है। इन राज्य से आने वाली ट्रेनें फिलहाल पूरी तरह पैक हैं। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन भी अपनी अपनी तैयारियां कर रहा है।

04013 लौखाबाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में 01 से लेकर 5 अगस्त की सभी श्रेणियों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 24 वेटिंग, 02 अगस्त को 28 वेटिंग, 03 अगस्त को 27 वेटिंग, 04 अगस्त को 17 वेटिंग, 05 अगस्त को 18 वेटिंग, 06 अगस्त को 21 वेटिंग, 13019 बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 36 वेटिंग, 02 अगस्त को 47 वेटिंग, 03 अगस्त को 33 वेटिंग, 04 अगस्त को 14 वेटिंग, 05 अगस्त को 15 वेटिंग, 06 अगस्त को 48 वेटिंग, 14673 शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 20 वेटिंग, 03 अगस्त को 24 वेटिंग, 05 अगस्त को 18 वेटिंग, 06 अगस्त को 14 वेटिंग दिखा रहा था। इन ट्रेनों एसी श्रेणियां भी लगभग फुल हो चुकी हैं।
इन ट्रेनों में भी चल रही लंबी वेटिंग

ट्रेन संख्या             ट्रेन का नाम
15903             डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
15909             अवध-असम एक्सप्रेस
05579             पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार
14663             अमृत भारत एक्सप्रेस
14691             मौर ध्वज एक्सप्रेस
15279             पुरबिया एक्सप्रेस

स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेल प्रशासन
दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों से मिलकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की थी। इसके बाद उर्स वाले दिन बरेली से अलग-अलग स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाना प्रस्तावित हैं। 8 अगस्त को बरेली-सहारनपुर, बरेली-गोरखपुर वाया सीतापुर, बरेली-अलीगढ़ वाया चंदौसी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने सीएमआई सैयद इमरान को व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उर्स को देखते हुए बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस्लामिया ग्राउंड पर रेल वन एप हेल्प डेस्क के साथ टिकट विंडो खोली जाएगी। स्टेशन पर भी अतिरिक्त विंडो खोली जाएंगी। जगह-जगह सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार