Video : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निगरानी करेगा मॉनिटरिंग सेल, आजाद अधिकार सेना ने किया गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : आज़ाद अधिकार सेना ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निगरानी के लिए एक मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। यह सेल ट्रस्ट से संबंधित दान और अन्य संबद्ध प्रकरणों की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं विधिसम्मत निगरानी करेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र भेजकर मॉनिटरिंग सेल के गठन की सूचना दी है।

अमिताभ ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि मॉनिटरिंग सेल का उद्देश्य किसी भी पुलिस विवेचना, न्यायिक कार्यवाही अथवा अन्य वैधानिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना नहीं है। इसका कार्य केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अभिलेखों, न्यायालयों और सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष होने वाली कार्यवाहियों तथा अन्य विधिसम्मत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रकरणों की प्रगति का अध्ययन करना होगा, इसके अलावा आवश्यकता होने पर संबंधित अथॉरिटी के समक्ष जनहित में तथ्यात्मक अभ्यावेदन और सुझाव भी दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मॉनिटरिंग सेल में पार्टी की ओर से संजय वर्मा और सुमित श्रीवास्तव को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें : स्थायी करो, वेतन बढ़ाओ : इको गार्डन में पंचायत सहायकों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

संबंधित समाचार