स्थायी करो, वेतन बढ़ाओ : इको गार्डन में पंचायत सहायकों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
लखनऊ, अमृत विचार : वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर पंचायत साहयकों का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन इको गार्डन में चल रहा है। यहां पूरे प्रदेश से लगभग 5000 पंचायत सहायक मौजूद हैं। प्रदर्शनकारी जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। अभी भी पंचायत सहायकों का आना जारी है यह संख्या बड़ी भी हो सकती है।
पंचायत सहायक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद चाँद पंचायत सहायक संगठन उत्तर प्रदेश व शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की पूरे प्रदेश से पंचायत सहायको को सोमवार को इको गार्डन पहुंचने का आह्वान किया गया था, जिसके तहत यहां सभी उपस्थित हो रहे हैं। बताया कि उनकी कुल 5 मांग है जिसको लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रमुख मांगे:
1- अनुबंध प्रक्रिया समाप्त करें और हमें ग-श्रेणी के राज्य कर्मचारी के रूप में स्थाई किया जाए और वेतन वृद्धि की जाय।
2- पंचायतीराज विभाग में 50% प्रतिशत आरक्षण दिया जाए ।
3- नगर पंचायत में समायोजन, पंचायतों में पद के समकक्ष पंचायत सहायक को कार्य दिया जाए एवं पंचायत सहायक की इच्छा अनुसार स्थानांतरण किया जाए।
4- महिला पंचायत सहायक की शादी होने पर वर्तमान पद के समकक्ष अन्य विभाग में ससुराल के नजदीक समायोजन किया जाए ।
5- पंचायत सहायक के सेवानिवृत होने पर सेवानिवृत पेंशन की व्यवस्था बनाई जाये।
