IIT कानपुर दीक्षांत 2026: 3,104 छात्रों को मिली डिग्री, बीटेक CSE के सागर केवी को मिला प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

दीक्षांत समारोह में इन-स्पेस के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका रहे मुख्य अतिथि। 390 शोधार्थियों को पीएचडी और विभिन्न पाठ्यक्रमों के हजारों विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां।

कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT कानपुर) के दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर संस्थान के 3,104 विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के प्रमुख डॉ. पवन गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सागर केवी को मिला प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष का प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) के छात्र सागर केवी को प्रदान किया गया। इसके अलावा डायरेक्टर गोल्ड मेडल आदित्य वी और रित्विक शंकर को दिया गया।

यूजी, पीजी और आउटरीच के छात्रों को मिली उपाधियां

दीक्षांत समारोह में कुल 3,104 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें—

  • 1,247 स्नातक (UG)
  • 1,325 स्नातकोत्तर (PG)
  • 532 आउटरीच कार्यक्रम के विद्यार्थी शामिल रहे।

390 शोधार्थियों को मिली पीएचडी

समारोह के दौरान 390 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा—

  • 53 विद्यार्थियों को एमडी-पीएचडी
  • 4 विद्यार्थियों को एमएस (रिसर्च)-पीएचडी
  • 1 विद्यार्थी को एमडिजाइन-पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई।

इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें—

  • 502 – एमटेक
  • 852 – बीटेक
  • 212 – बीएस
  • 186 – एमएससी
  • 59 – एमबीए
  • 36 – एमडिजाइन
  • 66 – एमएस (रिसर्च)
  • 40 – पीजीपीईएक्स-वीएलएसआई
  • 35 – डबल मेजर
  • 107 – डुअल डिग्री
  • 492 – ई-मास्टर्स कार्यक्रम

आईआईटी कानपुर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ेंः ABVMU का बड़ा ऐलान: अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का होगा अपना मेडिकल कॉलेज, 100 MBBS सीटों से होगी शुरुआत

संबंधित समाचार