राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: फैजाबाद बार ने छोड़ा साथ, सरकार ने संभाली जिम्मेदारी; अधिवक्ता कुलशेखर सिंह करेंगे पैरवी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

फैजाबाद बार एसोसिएशन द्वारा मुकदमा लड़ने से इनकार के बाद प्रदेश सरकार ने आरोपितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बचाव पक्ष की पैरवी अब अधिवक्ता कुलशेखर सिंह करेंगे।

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने सभी आरोपितों की ओर से अदालत में पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त किए हैं। अब इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुलशेखर सिंह मुकदमे की पैरवी करेंगे। उनके अगले सप्ताह से अदालत में पेश होने की संभावना है।

सरकार ने उपलब्ध कराई कानूनी सहायता

बीते सप्ताह ही प्रदेश सरकार ने आरोपितों के बचाव के लिए अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) विभाग के एक पूर्व संयुक्त निदेशक को अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया था। सरकार का यह निर्णय आरोपितों को कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

फैजाबाद बार एसोसिएशन ने किया था केस लड़ने से इनकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में फैजाबाद बार एसोसिएशन ने पहले ही निर्णय लिया था कि उसका कोई भी सदस्य आरोपितों की ओर से मुकदमा नहीं लड़ेगा। इतना ही नहीं, बार एसोसिएशन ने यह भी तय किया कि यदि कोई सदस्य इस मामले में बचाव पक्ष की पैरवी करता है तो उस पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा और उसकी सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है।

'मैं बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं हूं'

नियुक्त अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने स्पष्ट किया कि वह फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए वह स्वतंत्र रूप से इस मामले में आरोपितों की ओर से अदालत में पैरवी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : धर्मसेना प्रमुख संतोष दुबे ने SIT को सौंपे 76 पेज के साक्ष्य, ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के लगाए आरोप

संबंधित समाचार