वर्ल्डवाइड हिट के जापान में 900 दर्शक, हजार करोड़ का बिसनेस करने वाली धुरंधर का जादू क्यों हुआ गायब 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

डिजिटल डेस्क : भारत और दुनियाभर में अपना जादू बिखेरने वाली साल 2025-26 की ब्लॉकबस्टर हिट धुरंधर ने जापान के थिएटर्स में अपना जादू नहीं चला पायी है इस एक्शन पैक्ड फिल्म को साल 2025 और 26 में दो पार्ट्स में लाया गया था। वही जापान में इसे इसी साल 10 जुलाई को रिलीज किया गया है। और इस फिल्म को देखने के लिए पहले दिन सिर्फ 900 दर्शक ही आये। 

क्या रहा पहले दिन का हाल  

इस फिल्म को भले ही दुनियाभर में सराहा गया है लेकिन जापान में इसे पहले दिन उतना प्यार मिलता देखा नहीं गया। धुरंधर को जापान के 57  स्क्रीन पर प्रीमियर किया गया। वही अगर बात की जाए लोकल डाटा Mimorin और जापान के स्क्रीन  की तो पहले दिन धुरंधर की 449 टिकट्स ही 2 बजे तक सेल हुई जबकि बाद में इसे और भी ज्यादा स्क्रीन पर दिखने का फैसला किया गया। और इस बढ़ा कर 80 स्क्रीन कर दिया गया। और शाम तक इसके लिए ज्यादा क्रेज नहीं देखा गया।   

Mimorin के मुताबिक, जापान में सबसे ज्यादा राम चरण अरु जूनियर NTR की RRR को को पसंद किया गया था। लेकिन लेटेस्ट रिलीज़ धुरंधर अपने रिलीज़ वाले दिन मिमोरिन पर टॉप 25 फ़िल्मों में रैंक नहीं कर पाई और इसलिए लिस्ट में जगह नहीं बना पाई। दुनिया भर में 3000 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार करने के बावजूद, धुरंदर जापान में संघर्ष कर रही है। वही इस लिस्ट में भारत की कई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जो दुनियाभर में शायद उतना अच्छा प्रदर्शन करने में फ़ैल हुई। इस लिस्ट में साउथ की कई बड़ी फिल्मों ने अपना वर्चस्व बनाया है। 

1. RRR 8.23K
2. Saaho 6.51K
3. Kalki2898AD 3.7K 
4. Pathaan 2.22K
5. Salaar 2.20K 
6. Jawan 1.96K 
7. Rangasthalam 1.61K
8. Devara 1.55K 
9. Baahubali2 1.38K
10. Tiger3 1.30K 
11. Dangal 1.26K
12. KGF / #KGF2 1.09K
13. Brahmastra 1.01K
14. Pushpa2TheRule 886 

क्या रही बड़ी वजह 

Untitled design (10)

शुरुआती रिस्पॉन्स से पता चलता है कि फिल्म को जापानी ऑडियंस से कनेक्ट करने में मुश्किल हुई है। हालांकि इस झटके से फिल्म के दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रन पर असर पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन जापान में इसका परफॉर्मेंस निश्चित रूप से उम्मीदों से काफी नीचे रहा है। जापान के स्थानीय समीक्षकों और दर्शकों के शुरुआती रिस्पॉन्स से यह बात साफ हुई है कि 'धुरंधर' की कहानी जापानी ऑडियंस के साथ कोई भावनात्मक जुड़ाव (कनेक्शन) नहीं बना पाई। जापानी दर्शकों की ओर से सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं में कहा जा रहा है कि फिल्म का प्लॉट और इसके संदर्भ उनके लिए बिल्कुल अनजाने थे।

एक जापानी दर्शक ने सोशल मीडिया पर मजाकिया और तंजिया लहजे में लिखा, "धुरंधर के जापानी दर्शकों से कनेक्ट न कर पाने की सबसे बड़ी वजह यह है कि हममें से 90% लोग कभी पाकिस्तान नहीं गए हैं और न ही वहां के हालातों या इतिहास से वाकिफ हैं। ऐसे में फिल्म का बैकड्रॉप और उसकी भावनाएं हमारे सिर के ऊपर से निकल गईं।"

"जापान के एक स्थानीय सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैंने अब तक जितनी भी भारतीय फिल्में देखी हैं, उनमें से यह शायद सबसे ज्यादा एक्शन और हिंसा वाली फिल्म है। जब मैं थिएटर में इस बात को सोचकर लगातार बेचैन हो रहा था कि दुश्मन के कैंप में हीरो का पता कब चलेगा, तभी रणवीर सिंह के मजबूत बाइसेप्स स्क्रीन पर नजर आए। उनके बाइसेप्स चाहे जितनी बार भी देखो, हमेशा इतने सॉलिड और मस्कुलर रहते हैं कि उन्हें देखकर मुझे घबराहट के बीच बड़ी तसल्ली मिली।"

Untitled design (11)

जापान में अब भी 'RRR' का दबदबा

जापान में भारतीय फिल्मों के इतिहास पर नजर डालें तो एसएस राजामौली की 'RRR' अब भी जापानी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, जिसने वहां ऐतिहासिक कमाई की थी। इसके बाद साहो, कल्कि 2898 AD और पठान जैसी फिल्मों ने भी जापान में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन दुनिया भर में तहलका मचाने वाली 'धुरंधर' का जादू टोक्यो और ओसाका के सिनेमाघरों में पूरी तरह फीका साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें : 
A Diamond is Forever.... क्या ‘डायमंड इज फॉरएवर’ का जादू अब खत्म हो रहा है

संबंधित समाचार