बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का धमाका, दो दिन में 43.80 करोड़ की कमाई; 'लेनिन' भी बनी दर्शकों की पसंद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अजय देवगन की 'धमाल 4' ने दो दिनों में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की, जबकि 'लेनिन' ने भी शानदार शुरुआत की। 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' और 'कॉकटेल 2' भी टिकट खिड़की पर बनी हुई हैं।

डिजिटल डेक्सः इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही हैं। सबसे आगे अजय देवगन की 'धमाल 4' है, जिसने मिश्रित समीक्षाएं मिलने के बावजूद टिकट खिड़की पर दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं दक्षिण भारतीय फिल्म 'लेनिन' भी शुरुआती दो दिनों में शानदार कारोबार करने में सफल रही है।

'धमाल 4' ने दो दिन में बनाई मजबूत पकड़

इंदर कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 22.5 करोड़ रुपये पहुंच गई।

दो दिनों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन और जावेद जाफरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

'लेनिन' की शानदार शुरुआत

साउथ फिल्म 'लेनिन' ने भी रिलीज के बाद अच्छी रफ्तार पकड़ी है। पहले दिन फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 8.15 करोड़ रुपये रही।

दो दिनों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.60 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 15.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार हुई धीमी

अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

अब तक फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 151.72 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 127.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'अल्फा' ने नौवें दिन भी बनाए रखी रफ्तार

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत 'अल्फा' ने रिलीज के नौवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 61.21 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 51.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

'कॉकटेल 2' की कमाई जारी

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 23वें दिन 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 112.77 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 94.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना

संबंधित समाचार