History of 6 July: जब नेताजी ने पहली बार गांधी को कहा ‘राष्ट्रपिता’, जानिए 6 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

6 जुलाई का दिन विज्ञान, स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीति और विश्व इतिहास के कई महत्वपूर्ण पड़ावों का साक्षी रहा। इसी दिन लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज का टीका लगाया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया।

नई दिल्ली। इतिहास में 6 जुलाई का दिन विज्ञान, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राजनीति और वैश्विक घटनाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन 1885 में महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज (हाइड्रोफोबिया) के टीके का सफल उपयोग किया, जिसने चिकित्सा विज्ञान में नई दिशा दी।

वहीं, 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने एक रेडियो संदेश के दौरान महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया, जो भारतीय इतिहास की चर्चित घटनाओं में शामिल है।

6 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज (हाइड्रोफोबिया) रोधी टीके का सफल इस्तेमाल किया।
  • 1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय और प्रथम अश्वेत सांसद बने।
  • 1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ।
  • 1935 : तिब्बती बौद्ध धर्म के 14वें धर्मगुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म हुआ।
  • 1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया।
  • 1946 : नीतिशास्त्र के प्रसिद्ध दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म हुआ।
  • 1947 : सोवियत संघ में AK-47 राइफलों का निर्माण शुरू हुआ।
  • 1986 : वरिष्ठ भारतीय नेता बाबू जगजीवन राम का निधन हुआ।
  • 2002 : प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ।
  • 2006 : भारत और चीन के बीच स्थित नाथूला दर्रा 44 वर्षों बाद दोबारा व्यापार और आवागमन के लिए खोला गया।

संबंधित समाचार