Kannauj News : महादेवी घाट गंगा पुल से रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक, चालक-हेल्पर घायल; एक युवक लापता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कन्नौज के महादेवी घाट गंगा पुल पर मैदे की बोरियां लादकर जा रहा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए, जबकि एक युवक लापता है। पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

कन्नौज, अमृत विचार। कन्नौज के महादेवी घाट गंगा पुल पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैदे की बोरियां लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को गंभीर हालत में नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद एक युवक के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की टीम को बुलाकर गंगा नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था और खोजबीन जारी थी।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा। साथ ही लापता युवक की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।

संबंधित समाचार