Bahraich News: 344 बेटियों के आंगन से उठी विदाई की डोली, तेजवापुर सामूहिक विवाह में गूंजीं खुशियों की शहनाइयां

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को विकासखंड मुख्यालय तेजवापुर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों की 344 कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

बहराइच, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को विकासखंड मुख्यालय तेजवापुर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों की 344 कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड महसी के 178, तेजवापुर के 49, फखरपुर के 46 और शिवपुर के 71 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कुल 344 जोड़ों में से 315 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह तथा 29 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।

cats

विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वेदी पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, निदेशक चीनी नानपारा अखंड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय, बीडीओ प्रतीक यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यजमान के रूप में कन्यापूजन एवं कन्यादान की रस्म निभाई।

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जयमाल स्थल तथा निकाह घर पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही नवदंपतियों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान भी वितरित किया गया।

3

मुख्यमंत्री की योजना को बताया गरीब परिवारों के लिए सहारा

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक और धूमधाम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी लाभार्थियों का विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुरूप कराया जाता है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार