Bareilly News : बरेली में छात्रा को मारकर खेत में दफनाया, पुलिस ने कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमार्टम!

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

ऑनर किलिंग का आरोप, पुलिस ने घरवालों को हिरासत में लेकर की पूछताछ 

ऑनर किलिंग की आशंका और शिकायत पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई है। आरोप है कि घरवालों ने छात्रा को मारकर खेत में दफ्न कर दिया था। इसलिए पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पीएम में मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। इसलिए जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।

अमृत विचार : बरेली में कथित रूप से ऑनर किलिंग की एक घटना ने सनसनी मचा दी है। पुलिस ने कब्र से छात्रा का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पीएम में ये साफ नहीं हुआ है कि छात्रा की हत्या कैसे की गई? इसलिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए छात्रा के कुछ परिजनों को हिरासत में लिया है। 

घटनाक्रम अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज का है। एक छात्रा की मौत के बाद उसका शव खेत में दफना दिया गया था। घटनाक्रम कई दिन पुराना है। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो अब पुलिस ने बुधवार को छात्रा का शव कब्र से निकालकर पैनल के जरिये पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने स्लाइड तैयार की है। बिसरा सुरक्षित किया है। अब इसकी जांच से मौत का कारण साफ होगा। 

फोन पर बात करती थी युवती

छात्रा की मौत के बाद गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। घरवालों ने यह देख लिया। आरोप है कि उसकी हत्या करके शव खेत में दफ्न कर दिया। इसी शिकायत के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

परिजनों से पूछताछ

छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह पुलिस छात्रा की मौत की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 

ऑनर किलिंग से सब सन्न 

छात्रा की मौत के आरोप परिजनों पर ही लग रहे हैं। ऑनर किलिंग की इस घटना से हर कोई सन्न है। खेत से छात्रा का शव खोदाई के दौरान भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस-फोर्स की मौजूदगी में यह कार्यवाही पूरी की गई।  

 

इसे भी पढ़ें-हाईवे पर छुट्टा पशु ने उजाड़ दिया परिवार; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार