Sultanpur News: चीनी मिल के पूर्व लेखाधिकारी पर 1 करोड़ के गबन का आरोप, FIR दर्ज
सुलतानपुर में चीनी मिल के पूर्व लेखाधिकारी पर 1.08 करोड़ के गबन का आरोप, केस दर्ज
सुलतानपुर में चीनी मिल के पूर्व लेखाधिकारी पर 1.08 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुलतानपुर, अमृत विचार। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सुलतानपुर में पूर्व में तैनात रहे लेखाधिकारी लाल जी शुक्ला पर करीब 1.08 करोड़ रुपये के नियम विरुद्ध आहरण और गबन का आरोप लगा है। मिल प्रशासन की ओर से 19 अगस्त को गोसाईंगंज थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। मिल के पदेन लेखाकार शिवशंकर मौर्य की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार लाल जी शुक्ला 2009 से 2011 के बीच लेखाधिकारी पद पर कार्यरत थे।
बिना काम किये ही सैलेरी लेने का आरोप
आरोप है कि उन्होंने करीब दो वर्ष 16 दिन की अनुपस्थिति अवधि में बिना अवकाश स्वीकृत कराए वेतन प्राप्त किया। इसके अलावा चिकित्सा बिलों का सक्षम स्तर से परीक्षण कराए बिना भुगतान और कथित रूप से बिना अर्हता पदोन्नति कराकर उच्च पद का वेतन आहरित किया गया।मामले की जांच जिला गन्ना अधिकारी सुलतानपुर को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट 12 जून 2026 को जिलाधिकारी को भेजी।
FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इसके बाद संघ कार्यालय ने 25 जुलाई 2026 को लाल जी शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि किसान सहकारी चीनी मिल सुलतानपुर से 1,08,78,470 रुपये का नियम विरुद्ध आहरण/गमन हुआ। अन्य दो चीनी मिलों से संबंधित धनराशि की भी मांग किए जाने की बात कही गई है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े :
Raebareli News : गंगाजल ले जाओं आधार अपडेट कराओ, रायबरेली डाकघर में 30 रुपए की शीशी खरीदने को मजबूर ग्रामीण
