Shahjahanpur News : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत
शाहजहांपुर में नहर पुलिया के पास बड़ा हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान
शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
शाहजहांपुर, अमृत विचार। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर की पुलिया के निकट ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर भेजा गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नजरपुर निवासी हीरालाल बुधवार रात 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर तिलहर से बरेली लेकर जा रहे थे। तिलहर थाना क्षेत्र के सलेमाबाद पट्टी निवासी 34 वर्षीय एहसान अली भी ट्रैक्टर पर सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र नहर की पुलिया के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार एहसान अली दबकर घायल हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गयी और सूचना पर कटरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस लोगों की मदद से घायल एहसान अली को बाहर निकाला और सीएचसी कटरा पर भेज दिया, जहां डाक्टर ने घायल एहसान अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक हीरालाल के मामूली चोट लगी है। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
ये भी पढ़ें - Pilibhit News : बिजली कब आएगी! पूछते-पूछते गुजर गई रात, गर्मी में शहरवासी बेहाल
