Bareilly News : कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादियों के थैला-बैग और बोतलें क्यों चेक रहे सुरक्षाकर्मी!

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

बरेली में बुधवार के घटनाक्रम के बाद चौकन्ना हुआ जिला-प्रशासन

बरेली कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा रही। फरियादियों के थैले चेक किए गए। पानी की बूतलें सूंघकर देखी गईं। गेट पर फायर ब्रिगेड की बाइक भी खड़ी थी। कलेक्ट्रेट पर जांच का ये माजरा देखकर फरियादी भी हैरत में रहे कि आखिकर इतनी सघन जांच क्यों की जा रही है?

अमृत विचार : बरेली कलेक्ट्रेट में गुरुवार को एक अलग तस्वीर दिखाई दी। मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच फरियादियों के थैला-बैग और बोतलों की जांच की जा रही थी। यहां तक कि उनकी पानी की बातलों को भी सूंघकर देखा जा रहा था। सवाल पूछे जा रहे थे कि थैले में क्या-क्या है? अपने-अपने काम, समस्या और शिकायतें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिला-पुरुष जांच से थोड़े असहज दिखे। लेकिन भरपूर सहयोग किया। 

दरअसल, जांच का ये घेरा इसलिए बनाया गया, क्योंकि एक दिन पहले, एक महिला अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। उनके पास ज्वलनशील पदार्थ था। महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था। 

ये महिला सदर तहसील क्षेत्र के मानपुर चिकटिया गांव की कमलेषा देवी थीं। उनका आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनकी जमीन कब्जा ली है। फर्जी कागजात बना लिए और जबरन निर्माण करा रहे हैं। इसी विरोध में वह कलेक्ट्रेट पहुंची और उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया।

अलर्ट हुआ प्रशासन 

बुधवार की घटना के बाद जिला-प्रशासन अलर्ट हो गया। इसीलिए कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। विशेषकर थैला लेकर आने वालों की जांच की गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर महिला और पुरुष सुरक्षा टीमें जांच में लगी रहीं।

 

इसे भी पढ़ें-बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार