उर्से रजवी : बिहारीपुर पुलिस चौके पहुंचे डीएम और एसएसपी, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा-व्यवस्था का देखा हाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

बरेली में मनाया जा रहा आला हजरत का 108 वां उर्स, देश-दुनिया से हिस्सा लेते हैं लाखों जायरीन

गुरुवार-आज उर्स का दूसरा दिन है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का खाका खींच रखा है। आयोजन को चार जोन में बांटकर यहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दरगाह से लेकर इस्लामिया मैदान और उर्स से जुड़े प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात है।

अमृत विचार : यूपी के बरेली में आला हजरत, इमाम अहमद रजा खां का उर्स मनाया जा रहा है। सुरक्षा-व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। उर्से रजवी के दूसरे दिन-गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुरार्ग आर्य अधिकारियों के साथ बिहारीपुर पुलिस चौकी पहुंचे। सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। उर्से रजवी में देश-दुनिया से लाखों जायरीन हिस्सा लेते हैं। इस बार भी इस्लामिया मैदान से लेकर दरगाह तक अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ता नजर आ रहा है। 

गुरुवार-आज उर्स का दूसरा दिन है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का खाका खींच दिया है। आयोजन को चार जोन में बांटकर यहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दरगाह से लेकर इस्लामिया मैदान और उर्स से जुड़े प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात है।

उर्से रजवी का मुख्य मंच इस्लामिया मैदान है। नावेल्टी से लेकर, घंटाघर, बिहारीपुर, चौपला, सिटी आदि क्षेत्रों से खूब भीड़-भाड़ रहती है। जायरीन के भीड़ के कारण यहां जाम की स्थितियां पैदा होती रही हैं। इन क्षेत्रों में पुलिस-बल सक्रिय है। जाम से राहत के लिए यातायात पुलिस टीम भी सक्रिय है।

 

Untitled design (3)
बरेली में उर्से रजवी और कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मी।

 

बिहारीपुर पुलिस चौकी पहुंचे डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था में लगे अधिकारियों से स्थिति जानी। निर्देशित किया कि हर वक्त चौकन्ना रहें। किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए। जायरीन या आम शहरियों को कोई समस्या नहीं आए। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज