Bihar News : भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार देगी सहायता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर दी जानकारी
लखनऊ, अमृत विचार। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भोजपुर निवासी भरत तिवारी के परिवार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम सम्राट ने कहा कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।
https://twitter.com/samrat4bjp/status/2087837400508846091
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी और एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद भरत तिवारी के परिवार को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सरकार की ओर से यह कदम न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर उठाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुरूप किए जाने की बात कही गई है।
https://twitter.com/samrat4bjp/status/2080647733267087382?s=20
जुलाई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला था परिवार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भरत तिवारी के परिवार के सदस्यों ने 24 जुलाई को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने खुद एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
दरअसल, एनकाउंटर के बाद मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए मामले की न्यायिक जांच कराने की जानकारी दी थी। पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।
एनकाउंटर केस में एक जवान गिरफ्तार
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि गोली चलाने की घटना में उसकी भूमिका थी। मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी। इसके अलावा जगदीशपुर के एसडीएम को भी पद से हटाया जा चुका है। मामले की जांच आगे बढ़ रही है और जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। अब मुख्यमंत्री के आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी के ऐलान से भरत तिवारी के परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः India-US Navy Exercise: कोच्चि में भारतीय-अमेरिकी नौसेना का बड़ा संयुक्त अभ्यास, EOD टीमों की बढ़ेगी ताकत
