Bareilly News : बरेली में पढ़ने निकली छात्रा, न तो स्कूल पहुंची और न वापस लौटी घर, तलाश में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

दोपहर बाद घर न लौटने पर परिजनों ने स्कूल में किया संपर्क

रोजाना की तरह बुधवार को स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन न तो वह विद्यालय पहुंची और न ही लौटकर घर आई। परेशान परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। कोई खोज-खबर नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर, छात्रा की तलाश शुरू कर दी। 

अमृत विचार : बरेली में एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की उम्र करीब 16 वर्ष है। नवीं कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह बुधवार को स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन न तो वह विद्यालय पहुंची और न ही लौटकर घर आई। परेशान परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। कोई खोज-खबर नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर, छात्रा की तलाश शुरू कर दी। 

मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक ग्रामीण की बेटी रजनी कक्षा नौ में पढ़ती हैं। आम दिनों की तरह वह बुधवार को भी स्कूल के लिए निकलीं। दोपहर को जब वह घर नहीं लौटी तो घरवालों ने स्कूल में संपर्क किया। तब पता चला कि रजनी स्कूल ही नहीं आई थी। 

यह जानकार घरवाले सन्न रह गए। नाते-रिश्तेदारी में संपर्क किया। उसकी तलाश करते-करते शाम हो गई। बेचैन घरवालों ने सारी रिश्तेदारी खंगाल डाली। अनहोनी की आशंका पर पुलिस से संपर्क किया और पूरा मामला बताया। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। 

आसपास जारी तलाश 

पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज करने के बाद आसपास उसकी जानकारी जुटाई है। विद्यालय जाने वाले रास्तो से लेकर उसकी सहपाठियों से भी संपर्क किया है। नजदीकी पुलिस चौकी और आसपास के इलाकों में भी पुलिस अलर्ट है और छात्रा की तलाश जारी है। 

अनहोनी की आशंका से परेशान 

छात्रा के परिजन बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है। घर वाले बिलख रहे हैं। नाते-रिश्तेदार भी उसकी तलाश में जुटे है। इस घटना ने स्कूल में भी सन्नाटा पसार दिया है। छात्रा के सहपाठी भी बेचैन हैं और हर कोई उसको लेकर चिंतित है।

 

इसे भी पढ़ें-बरेली में छात्रा को मारकर खेत में दफनाया, पुलिस ने कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमार्टम!

संबंधित समाचार