Rampur News: बजरंग दल नेता की मौत पर मिलक में उबाल! सड़क से गांव तक प्रदर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच लखीमपुर पहुंचा शव
रामपुर के मिलक में बजरंग दल नेता सूरज पटेल की मौत के बाद आक्रोश जारी है। आरोपी आदेश शंखधार की गिरफ्तारी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली और बस अड्डे पर विरोध किया। गांव पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और कोतवाल व वरिष्ठ उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े हैं।
मिलक (रामपुर), अमृत विचार: रामपुर के मिलक में बजरंग दल नेता सूरज पटेल की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को भी आक्रोश बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने सुबह कोतवाली और बिलासपुर बस अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार करने के दावे के बाद परिजन शव लेने को राजी हुए। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी सुबह 8 बजे कोतवाली के सामने जमा हुए, जहां पुलिस ने उन्हें हटाया। इसके बाद भीड़ बिलासपुर बस अड्डे पर इकट्ठा हुई और सुबह 10 बजे तक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग आरोपी के घर पर चले बुलडोजर
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें आरोपी आदेश शंखधार के घर बुलडोजर चलाना और कोतवाल मनीराम का तबादला शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए।पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मिलक पहुंचने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के समझाने और आश्वासन के बाद परिजन शव लेने के लिए रामपुर रवाना हो गए।
कड़ी सुरक्षा के बीच पैतृक गांव लखीमपुर पहुंचा सूरज पटेल का शव
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सूरज पटेल का शव उनके पैतृक गांव लखीमपुर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया उधर का एक घंटे बीतने के बाद भी परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं हुए उनकी मांग है कि कोतवाल मनीराम सिंह और कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाए उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उधर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, सीओ प्रीतम पाल सिंह, सीओ राजवीर सिंह परिहार, सीओ सिटी रामपुर, सहित जिले के सभी सीओ और कई थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद हैं समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है परिजन पुलिस पर कार्रवाई पर अड़े हैं।
यह भी पढ़ें:-रामपुर में बजरंग दल नेता की संदिग्ध मौत पर बवाल, ASP अनुराग सिंह के निर्देश पर आदेश शंखधार मुकदमा दर्ज
