Pilibhit News : स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, सात सीज
सेफ फ्यूचर अभियान में पांच ई-रिक्शा, ईको और वैन पर कार्रवाई
पीलीभीत के बीसलपुर में परिवहन विभाग ने 'सेफ फ्यूचर अभियान' के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग की। मानकों की अनदेखी पर 7 वाहनों को सीज किया गया है।
बीसलपुर, अमृत विचार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने गुरुवार सुबह बीसलपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत यात्री/मालकर अधिकारी वीडी चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सुरक्षा मानकों और नियमों में अनियमितता मिलने पर पांच ई-रिक्शा, एक ईको और एक वैन समेत सात वाहनों को सीज कर दिया गया।
गुरुवार सुबह चलाए गए अभियान में टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के दस्तावेज, सुरक्षा इंतजाम, वाहन की स्थिति और बच्चों को बैठाने की क्षमता समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की। मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। अचानक हुई चेकिंग से स्कूली वाहन संचालकों में खलबली मच गई। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। यात्री/मालकर अधिकारी वीडी चतुर्वेदी ने बताया कि सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच की गई थी। अनियमितताएं मिलने पर सात वाहनों को सीज किया गया है।
ये भी पढ़ें - Bareilly News : युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए : डा. लता
