Ayodhya News: निजी प्रैक्टिस मामले की डीएम ने शुरू कराई जांच, विधानसभा में गूंजा मुद्दा तो मचा चिकित्सकों में हड़कंप
विधानसभा में टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने उठाया था सवाल
अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कथित निजी प्रैक्टिस का मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा के सवाल पर आख्या मांगी गई थी। वहीं एक सरकारी चिकित्सक के निजी प्रैक्टिस के कथित वायरल वीडियो की जांच की सूचना है। कॉलेज प्रशासन ने निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अयोध्या, अमृत विचार : टांडा से सपा विधायक राम मूर्ति वर्मा द्वारा विधानसभा में अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के बाद चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। निजी प्रैक्टिस को लेकर उठाए गए प्रश्न के बाद प्राचार्य भी एक्शन के मूड में आ गए हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज के एक सरकारी चिकित्सक के निजी प्रैक्टिस कथित वीडियो वायरल होने की भी जांच जिलाधिकारी द्वारा शुरू कराए जाने की सूचना आ रही है।
टांडा विधायक द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से प्रश्न पूछा गया था कि अयोध्या मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित तौर पर निजी प्रैक्टिस का मामला सामने आया है। तमाम शिकायतों के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती है। इन सवालों के जवाब के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय की तरफ से प्राचार्य से आख्या मांगी गई थी। इसके बाद प्राचार्य की तरफ से मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों के आदेश जारी कर दिया गया।
आदेशित किया है कि एक सरकारी चिकित्सक के निजी प्रैक्टिस का कथित वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी को जांच के निर्देशित किया गया है। कॉलेज का कोई भी चिकित्सक अगर निजी चिकित्सालय में प्रैक्टिस करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। विधानसभा में उठे प्रश्न को लेकर प्राचार्य डॉ. डीएस मर्तोलिया ने बताया कि आख्या भेज दी गई है। हालांकि उसमें किसी भी चिकित्सक का नाम नहीं लिखा था। कॉलेज के अन्य चिकित्सकों के लिए एक आदेश जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-Ram Mandir CEO : राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की दौड़ तेज, 18 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे; जानिए रेस में कौन है आगे
