Bahraich News : खलिहान की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, तीन अवैध निर्माण ध्वस्त; पुलिस-एसएसबी रही तैनात

Amrit Vichar Network
On

नानपारा के बगौरा में तहसील प्रशासन की दो घंटे चली कार्रवाई

बहराइच के नानपारा क्षेत्र के बगौरा में खलिहान की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस और एसएसबी की मौजूदगी में तीन लोगों के निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रशासन के मुताबिक छह लोगों को पहले नोटिस दिया गया था।

बहराइच। नानपारा तहसील के  ग्राम पंचायत भगवानपुर करिंगा के मजरा बगौरा में खलिहान की सरकारी जमीन पर बने अवैध पक्के निर्माण  के खिलाफ तहसील प्रशासन ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे  बड़ी कार्रवाई की।तहसीलदार नानपारा विकास कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस और एसएसबी बल की मौजूदगी में चली दो घंटे तक की कार्यवाही में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।

प्रशासन के अनुसार खलिहान की भूमि पर कुल छह लोगों में अवैध रूप से पक्के निर्माण कर लिए थे। संबंधित लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रज्जब अली, कादिर अली और अजीज अली की ओर से किए गए अतिक्रमण  को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। 

सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे व्यापक इंतजाम

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार