Shravasti News : नवजात की मौत पर ACMO का विवादित बयान, बोले- 'यमराज छुट्टी पर हैं, अब आशा, ANM और सिस्टर ही यमराज'

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही और रुपये मांगने का परिजनों का आरोप

श्रावस्ती जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद ACMO डॉ. केके वर्मा का विवादित बयान सामने आया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाया।

श्रावस्ती, अमृत विचार: श्रावस्ती जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का विवादित बयान सामने आया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. के.के. वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा, "यमराज छुट्टी पर गए हैं, अब स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और सिस्टर ही यमराज हैं।" उनके इस बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

इलाज के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर के माजरा जमुनहा निवासी बीरपाल कौर पत्नी शिव शंकर सिंह को गुरुवार सीएचसी इकौना में प्रसव के दौरान बेटा हुआ था। बच्चे की हालत गंभीर होने का कारण उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया था। यहां  एसएनसीयू में देर रात बच्चे की मौत हो गई।

पीड़ित शिव शंकर सिंह की बाइट

शिवशंकर के अनुसार रात में बच्चे के इलाज के नाम पर उनसे 2500 रुपये की मांग की गई। गरीबी का हवाला देने पर उन्होंने 500 रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद बच्चे का समुचित इलाज नहीं किया गया। आरोप है कि स्टाफ ने बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया और एक 500 रुपये का इंजेक्शन पर्ची पर लिखकर बाहर से मंगवाया।

एसीएमओ डॉ केके वर्मा की बाइट.....

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने उस पर्ची को वापस लेने की कोशिश की, जिस पर बाहर से इंजेक्शन लिखकर मंगाया गया था। मामले को लेकर पीड़ित ने जब अस्पताल प्रशास से शिकायत की तो दवा की पर्ची लेकर अपने पास रख लिया। ऐसे में पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से कथित अवैध वसूली तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ACMO की टिप्पणी से बढ़ा विवाद

वहीं इस बारे में पूछने पर एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने नवजात की मौत पर सांत्वना देने के बजाय तंज कसा कि यमराज छुट्टी पर गए अब स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और सिस्टर ही यमराज है।

यह भी पढ़ें:-Shravasti News : सरयू नहर में उतराता दिखा नवजात का शव, पुलिस पहुंचने से पहले बहा; तलाश जारी

संबंधित समाचार