Bareilly News : बरेली में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया वरिष्ठ सहायक

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

मार्कशीट में छात्र की मां सुनीता का नाम हो गया था उनीता-सही कराने के एवज में मांगी थी घूस

छात्र ने एंटी करप्श की टीम से संपर्क किया। टीम ने शिकायत की जांच के बाद वरिष्ठ सहायक को ट्रैप करने की योजना बनाई। गुरुवार को विद्यार्थी 10 हजार रुपये लेकर बोर्ड ऑफिस पहुंचा। यहां वरिष्ठ सहायक नावेद रूम नंबर 22 में बैठे थे। जैसे ही विद्यार्थी ने नावेद को रुपये दिए-घात लगाए बैठी टीम ने दबोच लिया।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में एंटी करप्शन की टीम ने रंगे-हाथ घूसखोरी का मामला पकड़ा है। वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात मुहम्मद नावेद एक विद्यार्थी से 10 हजार रुपये की घूस ले रहे थे। जाल बिछाए खड़ी एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ सहायक को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

एक विद्यार्थी की मार्कशीट पर उसकी मां का नाम गलती से सुनीता के बजाय उनीता दर्ज हो गया। वह नाम सही कराने के लिए यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात मुहम्मद नावेद ने विद्यार्थी से 10 हजार रुपये की मांग की। छात्र असहज हो गया। काफी मनुहार के बावजूद भी नावेद कम पर राजी नहीं हुआ। 

इस पर छात्र ने एंटी करप्श की टीम से संपर्क किया। टीम ने शिकायत की जांच के बाद वरिष्ठ सहायक को ट्रैप करने की योजना बनाई। गुरुवार को विद्यार्थी 10 हजार रुपये लेकर बोर्ड ऑफिस पहुंचा। यहां वरिष्ठ सहायक नावेद रूम नंबर 22 में बैठे थे। जैसे ही विद्यार्थी ने नावेद को रुपये दिए-घात लगाए बैठी टीम ने दबोच लिया।

एंटी करप्श की छापेमारी से बोर्ड ऑफिस में हलचल मच गई। टीम उसे पकड़कर बाहर लाई और गाड़ी में बिठाकर ले गई है। 

 

इसे भी पढ़ें- बरेली में पढ़ने निकली छात्रा, न तो स्कूल पहुंची और न वापस लौटी घर, तलाश में जुटी पुलिस 

 

संबंधित समाचार