Shravasti News: नायब तहसीलदार की मौजूदगी में छप्पर गिराने का आरोप, पीड़ितों ने डीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्रावस्ती के लखाही बेनीनगर में जमीन पर कब्जे और गरीब परिवार का छप्पर गिराने का आरोप, पीड़िताओं ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

श्रावस्ती में जमीन पर कब्जे और छप्पर गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस की मौजूदगी में छप्पर गिराने का आरोप लगाते हुए डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

श्रावस्ती, अमृत विचार: भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम लखाही बेनीनगर में जमीन पर कब्जा व गरीब परिवार का छप्पर गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िता रन्नू देवी व ललिता देवी निवासी नौवा कोडर ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िताओं का आरोप है कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व गाटा संख्या 1778, रकबा 0.028 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। तभी से उस पर छप्पर डालकर रह रही थीं। आरोप है कि विपक्षी रामावती ने करीब दो माह पूर्व इसी गाटा संख्या में 0.0440 हेक्टेयर जमीन खरीदी और अब उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रही हैं।

पीड़िताओं का आरोप है कि 14 अगस्त को नायब तहसीलदार भिनगा, राजस्व निरीक्षक व पुलिस बल की मौजूदगी में उनका छप्पर गिरा दिया गया। उन्होंने अधिकारियों पर विपक्षी से मिलीभगत कर जमीन पर कब्जा कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और विपक्षी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े : 
Raebareli News : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर पालिका ने कसी कमर, कार्यक्रम स्थल और मार्गों का निरीक्षण

संबंधित समाचार