Arvind Kejriwal on Ram Temple Case : 'राम जन्मभूमि में हुई डकैती से आहत हैं करोड़ों श्रद्धालु', दोषियों को फांसी देने की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर केंद्र और भाजपा पर निशाना साधते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस घटना से दुनिया भर के करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दिल्ली में आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से लेकर चढ़ावे तक में कथित तौर पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए लाखों-करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी की गई।

CCTV फुटेज और जांच पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने दावा किया कि राम मंदिर परिसर में 40 दिनों के भीतर 70 बार चोरी की घटनाएं सामने आईं और आठ महीने की CCTV रिकॉर्डिंग भी कथित तौर पर हटा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

'दोषियों को फांसी की सजा मिले'

AAP प्रमुख ने कहा कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं से संकल्प लेने का आह्वान किया है कि राम मंदिर में कथित चोरी के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार