एक्सपायर मेकअप को न फेंकें, इन आसान घरेलू हैक्स से करें स्मार्ट इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

एक्सपायर कॉस्मेटिक्स त्वचा पर दोबारा इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं, लेकिन घर की सफाई और रखरखाव के कई कामों में ये बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ड्रेसिंग टेबल पर रखे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हर महिला की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि व्यस्त दिनचर्या के बीच किसी लिपस्टिक, टोनर, मॉइस्चराइजर या परफ्यूम की एक्सपायरी डेट निकल जाती है और हम उसे बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। जबकि हकीकत यह है कि एक्सपायर होने के बाद भी कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स घर के छोटे-छोटे कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

बेशक, एक्सपायर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को चेहरे या त्वचा पर दोबारा इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता, लेकिन इन्हें सफाई और घरेलू उपयोग में शामिल करके आप सिर्फ अपने पैसे बचा सकती हैं, बल्कि अनावश्यक वेस्ट भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं, ऐसे पांच आसान और कारगर ब्यूटी हैक्स, जो एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट्स की उपयोगिता को नया जीवन दे सकते हैं।

MUSKAN DIXIT (57)

पुराने मेकअप ब्रश से करें गैजेट्स की सफाई

जब मेकअप ब्रश चेहरे पर इस्तेमाल करने लायक रहें, तब भी उन्हें फेंक। इनके मुलायम ब्रिसल्स लैपटॉप कीबोर्ड, कैमरा, मोबाइल, टीवी, कार के डैशबोर्ड और अन्य नाजुक जगहों से धूल हटाने के लिए बेहतरीन होते हैं।

 परफ्यूम बने रूम फ्रेशनर

यदि आपका परफ्यूम एक्सपायर हो गया है, लेकिन उसकी खुशबू अब भी बरकरार है, तो उसे कमरे, अलमारी, पर्दों या कुशन पर हल्के स्प्रे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे घर में ताजगी बनी रहेगी और महंगा परफ्यूम भी बेकार नहीं जाएगा।

टोनर से चमकाएं शीशे

अगर आपका फेस टोनर एक्सपायर हो गया है, तो उसे फेंकने की बजाय शीशे साफ करने में इस्तेमाल करें। अधिकांश टोनर में मौजूद अल्कोहल कांच की सतह पर लगे हल्के दाग और धूल हटाने में मदद करता है। कॉटन पैड या माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा-सा टोनर डालें और ड्रेसिंग टेबल, बाथरूम या खिड़की के शीशों को साफ करें। कुछ ही मिनटों में शीशे चमक उठेंगे।

क्लींजर से करें मेकअप ब्रश की डीप क्लीनिंग

महंगे फेस क्लींजर की एक्सपायरी हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इसे मेकअप ब्रश और ब्यूटी स्पंज साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गुनगुने पानी में थोड़ा क्लींजर मिलाकर ब्रश को कुछ मिनट डुबोएं और फिर हल्के हाथों से साफ करें। इससे जमे हुए मेकअप के कण आसानी से निकल जाएंगे।

मॉइस्चराइजर लौटाएगा लेदर की चमक

एक्सपायर मॉइस्चराइजर त्वचा के लिए नहीं, लेकिन चमड़े के सामान के लिए उपयोगी हो सकता है। बैग, बेल्ट, वॉलेट या लेदर फर्नीचर पर मुलायम कपड़े की मदद से हल्का-सा मॉइस्चराइजर लगाकर पोंछें। इससे धूल साफ होगी और लेदर की चमक भी वापस जाएगी।

MUSKAN DIXIT (56)

क्या करें

n एक्सपायर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल केवल घरेलू कामों में करें।

n मेकअप ब्रश और इलेक्ट्रॉनिक सामान की सफाई में इनका उपयोग करें।

n इस्तेमाल से पहले उत्पाद की गंध और स्थिति एक बार जरूर जांच लें।

क्या करें

n एक्सपायर कॉस्मेटिक्स को चेहरे, आंखों या होंठों पर दोबारा लगाएं।

n बदबूदार, फफूंद लगे या रंग बदल चुके प्रोडक्ट्स का किसी भी रूप में इस्तेमाल करें।

n बच्चों की पहुंच से ऐसे प्रोडक्ट्स को दूर रखें।

ब्यूटी टिप

मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदते समय उनकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें। जिन उत्पादों का इस्तेमाल कम होता है, उन्हें छोटे पैक में खरीदना बेहतर रहता है। इससे उत्पाद समय रहते इस्तेमाल हो जाते हैं और पैसे भी बेकार नहीं जाते। ब्यूटी प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी का मतलब हमेशा, उनका बेकार हो जाना नहीं होता। यदि थोड़ी समझदारी से उनका इस्तेमाल किया जाए, तो वे घर की सफाई और रखरखाव के कई काम आसान बना सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि एक्सपायर कॉस्मेटिक्स को त्वचा पर लगाने से बचें और उनका उपयोग केवल घरेलू कार्यों तक ही सीमित रखें। इससे आप पैसे भी बचाएंगी और पर्यावरण को अनावश्यक कचरे से भी बचाने में योगदान देंगी।

संबंधित समाचार