Raksha Bandhan: प्रयागराज में महिलाओं का किया गया सम्मान, 3 दिन UPSRTC बसों में मुफ्त यात्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मातृशक्ति को सम्मानित कर रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से उपहार भेंट किए गए।

रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात और उपहार पाकर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने इस पहल के लिए योगी सरकार का आभार जताया। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। 

इसके तहत महिलाएं 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों के दौरान अपने एक सहयोगी के साथ मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र दिखाकर निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। 

प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को मिठाई और साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें : 
अब यूपी में होगी डेस्टिनेशन वाली शादी, नई पर्यटन नीति से जुड़ेगी ऐतिहासिक इमारत, किले, महल 

 

संबंधित समाचार