श्रावस्ती में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट, सिसवारा घाट पर कटान रोकने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सिसवारा घाट के पुल एप्रोच और दोंदरा तटबंध का किया निरीक्षण, जियो शीट व बंबू क्रैट से सुरक्षा के निर्देश

श्रावस्ती, अमृत विचार: संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को गिलौला के सिसवारा घाट स्थित पुल के एप्रोच व तहसील भिनगा क्षेत्र के नवनिर्मित दोंदरा तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिसवारा घाट पर सड़क को कटान से बचाने के लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सेतु निगम के अभियंता को बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता से समन्वय स्थापित कर ड्रेजिंग कराने तथा कटाव वाले स्थानों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करने को कहा। उन्होंने जियो शीट और बंबू क्रैट का प्रयोग कर सड़क को संभावित बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने से बचाने के निर्देश दिए। साथ ही तकनीकी सहयोग लेकर कटानरोधी कार्य समय से पूरा कराने को कहा। इसके बाद डीएम ने दोंदरा तटबंध का निरीक्षण किया। बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि तटबंध के गैप का कार्य पूरा हो चुका है, और इसे एचएफएल स्तर तक बनाया जा चुका है। फ्री बोर्ड की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मिट्टी का कार्य शेष है। डीएम ने शेष कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः श्रावस्ती में धूमधाम से निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

संबंधित समाचार