Moradabad News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने मावा, दूध, दही का लिया नमूना

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रक्षाबंधन से पहले मुरादाबाद में खाद्य विभाग का छापा, वाहनों की चेकिंग कर भेजे गए सैंपल

रक्षाबंधन को लेकर मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त हो गया है। टीम ने मिलावट रोकने के लिए मावा, दूध और दही के 8 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

मुरादाबाद, अमृत विचार। रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अभियान चलाया। इसमें मावा, दूध, दही, रस्क के कुल आठ नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों प्रजन सिंह, सच्चन, कमलेश कुमार यादव, भूपेंद्र सिंह ने कई जगह छापेमारी की। टीम ने टोल प्लाजा और राजमार्गों पर निगरानी कर खाद्य पदार्थ लेकर आने वाले वाहनों की जांच की। अकरम अली के मावा निर्माण प्रतिष्ठान से जो समरी शिवपुरी डोलरी में स्थित है मावा और सुलेमान ग्राम चंद्रपुर ईसापुर के प्रतिष्ठान से मावा का नमूना संकलित किया। वहीं दलपतपुर चौराहे के पास हापुड़ से आ रहे वाहन से रस्क के दो और मटर का नमूना लिया। गाजियाबाद से आ रहे एक अन्य वाहन को रोका, जो पीतल नगरी रोडवेज के पास से अर्ली टी स्मार्ट मिल्क, गाय का दूध, लाइट दही लेकर जा रहा था। टीम ने इसका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : कोसी और खो नदी में फिर छोड़ा गया अतिरिक्त पानी

संबंधित समाचार