Bareilly News : दरगाह शाह शराफत मियां से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, जोरदार इस्तकबाल
दरगाह बशीर मियां पर की चादरपोशी, रास्तों में जुलूस का स्वागत
ज्जादानशीन हजरत गाजी मियां ने घोसियान मस्जिद के पास बग्गी पर सवार होकर निकले। उनकी कयादत में ये जुलूस गुलाबनगर, बानखाना, कोहाड़ापीर, नैनीताल रोड और कुतुबखाना होते हुए दरगाह शाह शराफत मियां पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर जोरदार इस्तकबाल होता रहा। 'सरकार की आमद मरहबा... आक़ा की आमद मरहबा' की सदाएं बुलंद होती रहीं।
अमृत विचार : जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो-शौकत के साथ मनाई जा रही है। जिले भर में जुलूस निकले। बरेली में खानकाह-ए-सकलैनिया शराफतिया से जुलूस निकला। दरगाह हजरत शाह मोहम्मद बशीर मियां पर चादरपोशी की। दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन हजरत शाह मोहम्मद गाजी मियां की सरपरस्ती में जुलूस अपने पुराने रास्तों से गुजरा। वापसी पर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई।
गुलाबनगर स्थित दरगाह हजरत बशीर मियां से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला। सज्जादानशीन हजरत गाजी मियां ने घोसियान मस्जिद से बग्गी पर सवार होकर जुलूस की शुरुआत की। जुलूस गुलाबनगर, बानखाना, कोहाड़ापीर, नैनीताल रोड और कुतुबखाना होते हुए दरगाह शाह शराफत मियां पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर जोरदार इस्तकबाल होता रहा। 'सरकार की आमद मरहबा... आक़ा की आमद मरहबा' की सदाएं बुलंद होती रहीं।
जगह-जगह लंगर चले
जुलूस के मार्ग में जगह-जगह फातिहाख्वानी, लंगर और शर्बत की सबीलों का भी इंतजाम किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए लंगर व सबील की व्यवस्था की।
इन्होंने संभाली जुलूस की व्यवस्था
जुलूस में सादकैन मियां, हाफिज गौसी मियां, मौलाना रुम्मान कादरी, मुर्तुजा सकलैनी, इंतिखाब सकलैनी, हमज़ा सकलैनी, हाजी लतीफ सकलैनी, मुंतसिब सकलैनी, हाफिज जाने आलम, मन्ना सकलैनी, आफताब आलम, इंतिजार हुसैन, खुर्रम सकलैनी, राशिद सकलैनी, सैय्यद आमिर, राजा सकलैनी, शावेज सकलैनी, मुशाहिद सकलैनी, फैसल सकलैनी, कामिल सकलैनी, सैय्यद राशिद सकलैनी, मुक़ीत सकलैनी, जमील सकलैनी, आरिफ सकलैनी, फहमी सकलैनी, फरहान सकलैनी, मोहसिन आलम, अब्बास सकलैनी, पिंटू सकलैनी समेत अन्य लोग व्यवस्थाओं में लगे रहे।
