Bareilly News : बरेली में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी हवलदार गिरफ्तार
राजेश तिवारी नाम के आरोपी के पास से मेडिकल में फेल छात्रों का मिला ब्योरा
राजेश तिवारी खुद को रिटायर्ड हवलदार बताकर सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को फंसाता था। आरोप है कि उसने एक अभ्यर्थी से भर्ती के नाम पर 40 हजार रुपये वसूले थे। पुलिस की जांच में उसके पास से फर्जी दस्तावेज, मुंहर, सेना की कैंटीन कार्ड की प्रति मिली है। इ
अमृत विचार : अग्निवीर भर्ती परीक्षा का मेडिकल टेस्ट पास कराने के नाम ठगी करने वाला एक फर्जी हवलदार पकड़ा गया है। आर्मी की इंटेलीजेंस यूनिट की सूचना पर कैंट पुलिस ने उसे आर्मी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
राजेश तिवारी खुद को रिटायर्ड हवलदार बताकर सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को फंसाता था। आरोप है कि उसने एक अभ्यर्थी से भर्ती के नाम पर 40 हजार रुपये वसूले थे। पुलिस की जांच में उसके पास से फर्जी दस्तावेज, मुंहर, सेना की कैंटीन कार्ड की प्रति मिली है।
इसके आवा रजिस्टर में अग्निवीर अभ्यर्थियों का ब्योरा लिखा है-जिसमें अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, मेडिकल में फेल होने का कारण दर्ज है।
आरोपी मेडिकल में फेल अभ्यर्थियों को पुन: मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर फंसाता था। आर्मी की इंटेलीजेंस यूनिट को उसकी भनक लगी। इंटेलीजेंस ने कैंट थाने को सूचित किया। कैंट पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई। तलाशी और पूछताछ में कई राज सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें-शाहजहांपुर के पार्षदों ने भ्रष्टाचार की कमाई मिल-बांटकर खाने की कसम खाई, फजीहत के बाद कईयों के फोन बंद
