Kanpur News : कानपुर में मोबाइल दुकान पर चोरों का धावा! टीनशेड काटकर अंदर घुसे, मोबाइल और सामान समेटकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
On

कानपुर के पनकी में चोरों ने टीनशेड के रास्ते मोबाइल दुकान में घुसकर ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल, कीपैड फोन और महंगे चार्जर चोरी कर लिए। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने देर रात एक मोबाइल दुकान को निशाना बना लिया। चोर छत पर पड़ी टीनशेड के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल फोन, कीपैड फोन, महंगे चार्जर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

सुबह दुकान खोलने पर हुआ चोरी का खुलासा

बुधवार सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। जांच करने पर मोबाइल और अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद दुकानदार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी।

टीनशेड के रास्ते दुकान में दाखिल हुए चोर

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर छत पर लगी टीनशेड के रास्ते दुकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे मोबाइल फोन और अन्य सामान को निशाना बनाया। दुकानदार के मुताबिक चोरी हुए कई मोबाइल फोन ग्राहकों के थे, जो रिपेयरिंग के लिए दुकान पर जमा थे। इसके अलावा चोर कई कीपैड मोबाइल और महंगे चार्जर भी उठा ले गए।

CCTV फुटेज से खुलेगा चोरों का राज

घटना के बाद दुकान में सामान अस्त-व्यस्त मिला। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः कानपुर में खतरे की ओर गंगा, 114.100 मीटर पहुंचा जलस्तर; गांवों और खेतों में घुसा पानी

 

संबंधित समाचार