रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को तोहफा: 60+ महिलाओं को फ्री ट्रेवल, 27-29 अगस्त तक सभी बहनों के लिए सेवा मुफ्त

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा

श्रावस्ती, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों व बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने रक्षाबंधन के  पर्व पर महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का उपहार दिया है। यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मातृशक्ति को सम्मान कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के सदस्य घनश्याम चौहान ने कही। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित इकौना व जमुनहा तहसील में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मातृशक्ति को सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सजीव प्रसारण दिखाया गया। 

all sisters from August 27 to 29.

कलेक्ट्रेट में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि रक्षाबंधन पर विशेष निःशुल्क बस सेवा गुरुवार सुबह छह बजे से प्रारंभ होकर शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे तक लगातार तीन दिनों के लिए प्रभावी रहेगी। इस अवधि में यात्रा करने वाली सभी महिला यात्रियों को परिवहन निगम शून्य किराये का टिकट देगा।

_Raksha Bandhan

इस बार सरकार महिला यात्री के साथ आने वाले एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दे रही है। इससे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों का सफर और अधिक आरामदायक व सुगम हो सकेगा।

त्योहार में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों व विशेष फेरों की व्यवस्था की है। अधिक सवारी वाले मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

_Raksha

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि बस अड्डों व यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एआरटीओ मोहमद अजीम, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व महिलाएं मौजूद रही।

ये भी पढ़ें : 
Hardoi News: तालाब की जमीन पर कब्जा पड़ा भारी, तहसीलदार ने बेदखली के साथ लगाया 4,360 का जुर्माना

 

संबंधित समाचार