Share Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 285 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेत और विदेशी निवेश से घरेलू बाजार को मिला सहारा; निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला
मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 285 अंक उछलकर 77,944.02 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23.25 अंक की बढ़त के साथ 24,356.10 अंक पर रहा।
घरेलू बाजार को विदेशी पूंजी के प्रवाह से भी समर्थन मिला। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 1,593.53 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी।
ICICI Bank और SBI समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं इन्फोसिस, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में भी तेजी
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
ब्रेंट क्रूड 2.66 फीसदी फिसला
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,593.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 286.98 अंक और निफ्टी 115.50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
यह भी पढ़ेंः Share Market News: गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर की शानदार लिस्टिंग, 16% की बढ़त के साथ बाजार में शुरुआत
