हरदोई में बाढ़ का प्रकोप, जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण भयभीत; सरकारी स्कूल कराए गए खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई। गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। विकासखंड सांडी क्षेत्र में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण चार प्राथमिक विद्यालयों में सुरक्षा की दृष्टि से ताला बंद कराकर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था नजदीकी विद्यालयों में कराई गई है। वहीं नदी किनारे स्थित अन्य विद्यालयों को भी संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर चिन्हित किया जा रहा है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में बाढ़ का पानी भरने के बाद वहां के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय कढ़ीलेपुरवा, प्राथमिक विद्यालय खिम्मापुरवा के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय देवकली, प्राथमिक विद्यालय दस्योली के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय धौरहरा तथा प्राथमिक विद्यालय कुचिला बिजना के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय पंदयोला में शिफ्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर गया है, वहां सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया है।

बीईओ ने बताया कि नदी किनारे स्थित ऐसे अन्य विद्यालयों को भी चिन्हित कराया जा रहा है, जहां बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। संभावित खतरे वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनके लिए भी वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व टीम लगातार कर रही निगरानी

उधर, सवायजपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसीलदार विनोद कुमार और नायब तहसीलदार राजेश पटेल राजस्व टीम के साथ लगातार तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें : 
Hardoi News: तालाब की जमीन पर कब्जा पड़ा भारी, तहसीलदार ने बेदखली के साथ लगाया 4,360 का जुर्माना

संबंधित समाचार