Team India में दो बड़े बदलाव... दो मैचों में हार के बाद हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती का रिप्लेसमेंट, BCCI ने किया ऐलान
इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर हुए हर्षित राणा व वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को मिला मौका।
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। इन दोनों सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को मिला मौका
बीसीसीआई ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के बजाय पहले से टीम सेटअप का हिस्सा रहे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर
हर्षित राणा को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में तकलीफ हुई थी। मेडिकल स्कैन में उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। आगे के इलाज और पुनर्वास के लिए वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे।
https://twitter.com/BCCI/status/2076229448643584304?s=20
वरुण चक्रवर्ती भी नहीं खेलेंगे जिम्बाब्वे सीरीज
तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान ही वरुण चक्रवर्ती को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। एमआरआई जांच में उन्हें ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी पाई गई। विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर रखा गया है। आगे के उपचार के लिए वह बीसीसीआई की चिकित्सा प्रक्रिया के तहत आगे की देखरेख में रहेंगे।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
यह भी पढ़ेंः 25 साल की उम्र में फुटबॉल जगत को बड़ा झटका! दक्षिण अफ्रीका के स्टार जेडन एडम्स का निधन, शोक में डूबे प्रशंसक
