Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापनों के मामले में Meta ने दी सफाई, किया ये बड़ा दावा
सरकार के नोटिस के बाद Meta का बयान, कहा- बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी, संदिग्ध विज्ञापनों और अकाउंट्स पर लगातार हो रही कार्रवाई।
डिजिटल डेस्कः इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार की ओर से जारी नोटिस के बाद Meta ने अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट और उसके प्रचार के खिलाफ उसकी सख्त नीति है तथा ऐसे मामलों में कार्रवाई पहले से ही की जा रही है।
कंपनी के अनुसार, जिन विज्ञापनों को लेकर सवाल उठाए गए, उनमें से कई को उसके स्वचालित सिस्टम ने पहले ही पहचान कर प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। साथ ही संबंधित अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की गई है।
सरकार के नोटिस के बाद Meta का जवाब
पिछले सप्ताह सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट (CSAM) से संबंधित विज्ञापनों के मामले में Meta के अधिकारियों को नोटिस जारी कर तलब किया था। इसके बाद Meta ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।
कंपनी ने कहा कि बच्चों का शोषण एक गंभीर और घृणित अपराध है और इसके खिलाफ वह अपने दोनों प्लेटफॉर्म Instagram और Facebook पर लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई करती है।
स्वचालित सिस्टम ने पहले ही हटाए कई विज्ञापन
Meta का कहना है कि जब यह मामला सार्वजनिक चर्चा में आया, तब तक उसके प्रवर्तन (Enforcement) सिस्टम ने कई संदिग्ध विज्ञापनों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय (Disable) कर दिया था। इसके अलावा, जिन अकाउंट्स से ऐसे विज्ञापन पोस्ट किए गए थे, उन्हें भी ब्लॉक कर दिया गया।
कंपनी ने यह भी बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और अतिरिक्त संदिग्ध विज्ञापनों, संबंधित अकाउंट्स तथा उनसे जुड़े URL पर भी कार्रवाई की जा रही है।
40 लाख संदिग्ध अकाउंट हटाने का दावा
Meta ने यह भी स्पष्ट किया कि यह दावा सही नहीं है कि कंपनी जानबूझकर इस तरह के विज्ञापनों को बढ़ावा देती है। कंपनी के मुताबिक, वह ऐसी तकनीक का उपयोग करती है जो बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर कार्रवाई करती है।
Meta ने दावा किया कि इस वर्ष अब तक उसने करीब 40 लाख (4 मिलियन) ऐसे अकाउंट्स को हटाया है, जो बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े पाए गए।
यह भी पढ़ेंः PM Fasal Bima Yojana 2026: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरू
