'मातृभूमि' के CBFC सर्टिफिकेट को लेकर फैली अफवाहें... सलमान खान फिल्म्स ने दिया बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रोडक्शन कंपनी ने सर्टिफिकेशन विवाद की खबरों को बताया बेबुनियाद, कहा- फिल्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से ही मिलेगी

मुंबई। सलमान खान फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चल रही अटकलों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। प्रोडक्शन कंपनी ने उन सभी खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी बयान में स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सर्टिफिकेशन रोकने या किसी तरह की आपत्ति की खबरों का कोई आधार नहीं है।

कंपनी ने बताया क्या है पूरा मामला

जारी बयान में कहा गया कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के CBFC सर्टिफिकेशन से जुड़ी सभी खबरें पूरी तरह गलत और निराधार हैं। चूंकि फिल्म अभी तक प्रमाणन के लिए बोर्ड के पास जमा ही नहीं की गई है, इसलिए सर्टिफिकेशन में किसी प्रकार की रुकावट की बात तथ्यात्मक नहीं है।

बिना पुष्टि की खबरें न फैलाने की अपील

सलमान खान फिल्म्स ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा करने से बचें। कंपनी ने कहा कि फिल्म से जुड़ा हर आधिकारिक अपडेट केवल उसके आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही जारी किया जाएगा।

15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार फिल्म

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब फिल्म के CBFC सर्टिफिकेशन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कंपनी के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि प्रमाणन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

सलमान खान स्टारर इस फिल्म में चित्रांगदा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को अब इसके ट्रेलर का भी इंतजार है।

यह भी पढ़ेंः पॉप स्टार Taylor Swift-Travis Kelce ने की शादी, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई प्राइवेट सेरेमनी 

संबंधित समाचार