LPG Price Cut: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बाद घटे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए बुधवार से रसोई गैस (एलीपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 2,930 रुपये का हो गया है। जून में इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी। इस प्रकार यहां इसकी कीमत 183.50 रुपये घटायी गयी है। देश के अलग-अलग शहरों में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत और कटौती अलग-अलग है। यह कंपनियों की लागत और अन्य स्थानीय कारकों के हिसाब से तय होती है।

वहीं, घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अपरिवर्तित है। दिल्ली में यह 942 रुपये का मिल रहा है। इससे पहले, एक जून को वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत बढ़ायी गयी थी। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी थी। देश की राजधानी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम सात जून को 29 रुपये बढ़े थे।

पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस की आपूर्ति में बाधा के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने पिछले तीन महीने में एलपीजी के दाम में अच्छी खासी वृद्धि की थी। आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से घरेलू सिलेंडर के दाम ज्यादा नहीं बढ़ाये गये थे। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में कमी के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं।

ये भी पढ़ें  : 
स्टाफ मेंबर से मारपीट के आरोपों पर क्रिकेटर शशांक सिंह का बयान, बोले-'रसोइया बनकर चोरी की नीयत से आया था'

 

संबंधित समाचार