पॉप स्टार Taylor Swift-Travis Kelce ने की शादी, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई प्राइवेट सेरेमनी
न्यूयॉर्क। ग्लोबल पॉप सेंसेशन Taylor Swift और मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी Travis Kells शुक्रवार शाम एक निजी और भव्य समारोह में आधिकारिक रूप से विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध 'मैडिसन स्क्वायर गार्डन' (Madison Square Garden) में सात फेरे लिए। गायिका के प्रचार प्रतिनिधि (Publicity Representative) ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की है।
खास रहा 'मैन ऑफ ऑनर' और 'बेस्ट मैन' का अंदाज
हॉलीवुड और खेल जगत की इस सबसे चर्चित शादी में पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली। दुल्हन बनीं टेलर स्विफ्ट के भाई ने उनके लिए 'मैन ऑफ ऑनर' (Man of Honor) की बेहद खास भूमिका निभाई। वही दूल्हे राजा ट्रैविस केल्स के भाई, जेसन केल्स इस खास मौके पर उनके 'बेस्ट मैन' (Best Man) बने।
भारी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच संपन्न हुआ समारोह
इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर शुरुआत से ही काफी गोपनीयता बरती गई थी। विवाह से पहले मीडिया या आम लोगों के बीच इससे जुड़ी बहुत कम जानकारियां साझा की गई थीं। हालांकि पूरे समारोह को आम लोगों और मीडिया की नजरों से पूरी तरह छिपाकर (Secret) रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने के लिए टेलर स्विफ्ट और केल्स के प्रशंसक (Swifties & Fans) भीषण गर्मी की परवाह किए बिना मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारी संख्या में एकत्र हुए थे।
शादी में उमड़ा हॉलीवुड सितारों का मेला
इस भव्य विवाह समारोह में मनोरंजन और ग्लैमर जगत की कई जानी-मानी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। मेहमानों की लिस्ट में प्रमुख रूप से शामिल थे इनमे एडम सैंडलर, सिंगर कैमिला कैबेलो, एक्टर ह्यू ग्रांट, एथन हॉक, जेसन सुडेकिस, इंटरनेशनल मॉडल कार्ली क्लॉस इस वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे।
