लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक स्वागत के लिए कार्यकर्ता मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचें। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।  

Untitled design (9)

गर्मजोशी से हुआ स्वागत 

इस दौरान उनके 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की योजना को कारगर बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें करने की उम्मीद है। नवीन एक विशेष रूप से तैयार किए गए मोटर चालित रथ पर सवार थे जिस पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की तस्वीरें लगी थीं और उस पर 'सेवा, सुशासन और जन कल्याण' लिखा हुआ था। 

सीएम योगी ने दी बधाई 

भारी भीड़ के बीच उनका काफिला लगभग रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर नवीन का स्वागत किया।

Untitled design (12)

योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 

'' प्रभु श्री राम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन हुई संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।'' 

दो दिन लखनऊ में रहेंगे नितिन नवीन 

दो दिन के कार्यक्रम में नवीन का एक रात्रिभोज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ निर्धारित है। इसके अलावा उनकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी, उपमुख्यमंत्री मौर्य और पाठक, बुद्धिजीवियों, पार्टी विधायकों और अन्य लोगों के साथ बैठके हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''2027 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए योजना और रणनीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।'' 

Untitled design (2)

नबीन के आगमन पर अमौसी एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

Untitled design (3)

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 4 और 5 जुलाई को दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान वे प्रदेश संगठन की कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

Untitled design (44)

Untitled design (4)

साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बैठकों में पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। अपने प्रवास के दौरान नितिन नबीन प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

Untitled design (43)

Untitled design (5)

इसके अलावा वे अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित कर संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। 

राज्य की प्रमुख हस्तियों से करेंगे मुलाकात 

बाद में शाम को वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर राज्य की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में नवीन ने कहा था, ''कल से, मैं उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर रहूंगा।

Untitled design (42)

इस दौरान, मैं विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लूंगा, समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करूंगा और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लूंगा। मैं उत्तर प्रदेश के अपने प्यारे भाइयों और बहनों तक पहुंचने के लिए उत्सुक हूं।'

हनुमान के दर्शन करेंगे नितिन नवीन 

नवीन क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला इकाई अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों जैसे पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मथुरा और वाराणसी के बाद, पार्टी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से नवीन का राज्य का यह तीसरा दौरा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि वह प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर भी जा सकते हैं।

पार्टी ने कहा, ''अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति को धार देने और नई घोषित उप्र भाजपा को मार्गदर्शन देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है।'' उनकी पार्टी की कोर कमेटी के साथ भी बैठक होनी है। 

ये भी पढ़ें  : 

संबंधित समाचार