RIMPAC Exercise 2026: दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने पहुंचा भारतीय नौसेना का P-8I विमान, जानें क्यों है यह बेहद खास
वॉशिंगटन। भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक पी-8आई (P-8I) समुद्री गश्ती विमान अमेरिकी प्रशांत बेड़े द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास 'रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज' (RIMPAC - रिमपैक) में भाग लेने के लिए हवाई पहुंच चुका है। अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इस भागीदारी की जानकारी साझा की है। दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा , "भारतीय नौसेना की भागीदारी एक स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दोहराती है। साथ ही यह साझेदार नौसेनाओं के साथ अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability), समुद्री क्षेत्र जागरुकता और सहयोग को मजबूत करती है।"
मुख्य बिंदु और भागीदारी
इस वर्ष आयोजित हो रहा रिमपैक अभ्यास कई मायनों में ऐतिहासिक और विशाल है, 24 जून को उद्घाटन समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ रिम ऑफ द पैसिफिक (आरआईएमपीएसी) 2026 की शुरुआत हुई, जो विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास है।यह रिमपैक का 30वां संस्करण है, जिसकी थीम 'साझेदार: एकीकृत और तैयार' (Partners: Integrated and Prepared) रखी गई है। इस वैश्विक नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी। यह अभ्यास इस वर्ष 24 जून से 31 जुलाई तक हवाई द्वीपों और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।
कौन से देश लेते है भाग
बता दे कि इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका RIMPAC में भाग लेते रहे हैं। इसके अलावा चिली, कोलंबिया, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, पेरू, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड हैं।
रिमपैक कौन चलाता है?
अमेरिकी प्रशांत बेड़े के कमांडर द्वारा आयोजित, RIMPAC 2026 का नेतृत्व अमेरिकी तीसरे बेड़े (C3F) के कमांडर करेंगे, जो संयुक्त कार्य बल (CTF) के कमांडर के रूप में कार्य करेंगे। चिली CTF के उप कमांडर की भूमिका निभाएगा, और जापान उप कमांडर की भूमिका निभाएगा।
पहली बार कब हुई थी शुरुआत
रिम ऑफ द पैसिफिक (आरआईएमपीएसी) अभ्यास 1971 में शुरू हुआ था और इसमें अमेरिकी सेना, कम से कम 26 अन्य देशों के साथ मिलकर हवाई और सैन डिएगो में अभ्यास आयोजित करती है।
आंकड़ों में समझे अभ्यास का पैमाना
| घटक | संख्या/विवरण |
| प्रतिभागी देश | 30 देश |
| सतही युद्धपोत | 30 से अधिक |
| पनडुब्बियां | 5 |
| थल सेनाएं | 15 देशों की सेनाएं |
| विमान | 206 से अधिक विमान |
| सैन्यकर्मी | 30,000 से अधिक |
