Ladies and Ladies .....'टॉक्सिक' के वीडियो ने बढ़ाया रोमांच, दमदार अंदाज में दिखीं नयनतारा की लेडी गैंग
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया वीडियो 'लेडीज़ एंड लेडीज़' जारी किया गया है, जिसमें फिल्म की दमदार महिला किरदारों की झलक देखने को मिली है। जारी वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं।
https://twitter.com/Toxic_themovie/status/2072200086189453685?s=20
बोल्ड और डार्क अंदाज
वीडियो फिल्म की रहस्यमयी और स्टाइलिश दुनिया का विस्तार करता है तथा शक्ति, रहस्य और विद्रोह की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत करता है। इसकी शुरुआत एक चेतावनी संदेश से होती है, जो फिल्म के बोल्ड और डार्क अंदाज की ओर संकेत देता है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में प्रत्येक महिला किरदार की अपनी अलग पहचान और अहम भूमिका है, जो कहानी को नई दिशा देती है।
https://twitter.com/NayantharaU/status/2072250805928038782?s=20
वीडियो में एक प्रभावशाली महिला वॉइस-ओवर भी है, जो कहानी को महिला दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है तथा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
