Doctors' Day 2026: अयोध्या जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों का सम्मान, इनर व्हील क्लब ने जताया आभार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अयोध्या जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित इस समारोह में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने की। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेनू रस्तोगी सहित क्लब की पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर श्रीवास्तव और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद शुक्ला ने क्लब की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की ओर से मिलने वाला सम्मान चिकित्सकों को और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है।

समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी, डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. आरपी राय, डॉ. आरबी वर्मा, डॉ. डीके चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा, सभी आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी तथा आईएमए अयोध्या के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः UP AYUSH Mission: 613 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर, प्रदेश में खुलेंगे 23 नए आयुष मेडिकल यूनिट

संबंधित समाचार