प्रयागराज में झमाझम बारिश से खिले किसानो के चेहरे, मेजा, मांडा और उरुवा में धान की खेती को होगा फायदा  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बुधवार सुबह करीब 8 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। घंटों तक हुई इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, साथ ही यह धान की नर्सरी के लिए भी लाभदायक सिद्ध हुई। बुधवार सुबह मेजा, मांडा और उरुवा समेत पूरे तहसील क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला। 

काले घने बादल छाए और फिर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। यह बारिश कई घंटों तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। इस बारिश से किसानों को लाभ हुआ है। किसानों ने बताया कि धान की नर्सरी पहले ही डाल रखी है, उनके लिए यह पानी अत्यंत उपयोगी है। अब नर्सरी को अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिन किसानों ने अभी तक धान की नर्सरी नहीं डाली है, उनके लिए भी यह एक अनुकूल अवसर है। 

बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे नर्सरी की बुवाई आसान हो जाएगी। बारिश होते ही कई किसान खेतों में नर्सरी तैयार करने में जुट गए। किसानों ने उम्मीद जताई है कि समय पर हुई इस बारिश से इस बार धान की पैदावार अच्छी होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें  : 
UPTET को लेकर तैयारी पूरी, गोंडा में 18 केंद्रों पर 39,702 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संबंधित समाचार