कन्नौज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

एसपी विनोद कुमार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जारी किए तबादला आदेश, 6 निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षकों समेत कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव

कन्नौज: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कुल 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 6 निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक (दारोगा) तथा गैर जनपद स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए दो पदों पर नई तैनाती शामिल है।

सौरिख और तालग्राम थानों को मिले नए प्रभारी

तबादला सूची के अनुसार सौरिख थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह नागेंद्र सिंह को सौरिख थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर रंजना पांडेय को तालग्राम थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तालग्राम के तत्कालीन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शर्मा को गुरसहायगंज कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

MUSKAN DIXIT (21)

विशुनगढ़, सकरावा और इंदरगढ़ में भी बदलाव

गुरसहायगंज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला साइबर थाने में किया गया है, जबकि कन्नौज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राधेश्याम को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) का प्रभारी बनाया गया है।

विशुनगढ़ थाना प्रभारी भागमल को सकरावा थाना भेजा गया है। उनकी जगह रिट सेल से आए उपनिरीक्षक शशिकांत कनौजिया को विशुनगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं मझपुर्वा चौकी प्रभारी विनोद कुमार कश्यप को पदोन्नति देते हुए इंदरगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से आए एसआई कृष्ण कुमार यादव को मझपुर्वा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस लाइन से भी कई नई तैनातियां

इंस्पेक्टर राम अवतार को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक सुरजीत सिंह को सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनाती मिली है।

इसके अलावा इंदरगढ़ थाना प्रभारी नीलम सिंह और सकरावा थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के चलते उन्हें जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर के DM ने CHC मिश्रिख का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर डॉक्टरों-कर्मचारियों की फटकार; वेतन को लेकर दिया ये आदेश

संबंधित समाचार