प्रतापगढ़: राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह भदरी महल में नजरबंद, भारी पुलिस बल तैनात; जानें पूरा मामला
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मोहर्रम पर सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कुंडा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को उनके 13 समर्थकों समेत गुरुवार को हाउस अरेस्ट कर लिया है। गुरुवार सुबह 5 बजे से हाउस अरेस्ट किये गये राजा उदय प्रताप कल यानी शुक्रवार रात नौ बजे तक कुंडा कोतवाली के भदरी महल में रहेंगे।
पुलिस प्रशासन ने भदरी महल में हाउस अरेस्ट का नोटिस चस्पा कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृज नंदन राय ने आज बताया है कि मोहर्रम जुलूस के दिन ताजिए के रास्ते में हनुमान मंदिर पर भंडारे का पुलिस प्रशासन अनुमति नहीं देता है।
बंदर की बरसी पर मोहर्रम के दिन हनुमान मंदिर पर तजिए के रास्ते में राजा उदय प्रताप सिंह पूजा पाठ सुंदरकांड और भंडारा करते है। पिछले कई वर्षों से राजा भैया के पिता को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है मंदिर के रास्ते सड़क से ताजिया गुजरता है।
